SHIKSHAK OF U.P

header ads

पी०एम० पोषण (मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत निर्धारित साप्ताहिक मेन्यू में परिवर्तन के संबंध में आदेश दिनांक 18/08/2023

 सेवा में,

समस्त जिलाधिकारी, उत्तर प्रदेश।

महोदय,

उपर्युक्त विषयक पत्र के साथ संलग्न शासनादेश संख्या- 489 / अरसठ-4-2023 दिनांक: 14 अगस्त, 2023 का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके माध्यम से पी०एम०पोषण (मध्यान्ह भोजन) योजनान्तर्गत निर्धारित साप्ताहिक मेन्यू में परिवर्तन किया गया है। अवगत कराना है कि शासनादेश संख्या- 1490 / 79-6-2015 दिनांक 02 दिसम्बर, 2015 के माध्यम से पी०एम० पोषण योजनान्तर्गत वर्तमान में प्रचलित मेन्यू को तत्समय प्रचलित परिवर्तन लागत के अन्तर्गत निर्धारित किया गया था। तत्पश्चात प्रदेश सरकार द्वारा स्वयं के संसाधनों से शासनादेश दिनांक: 03 मई, 2016 के माध्यम से मेन्यू में सप्ताह में 01 दिवस (सोमवार) छात्रों हेतु ताजा एवं मौसमी फल सम्मिलित किया गया। भारत सरकार द्वारा चरणबद्ध रूप से परिवर्तन लागत की दर में वृद्धि की गयी है। सूच्य है कि दिनांक 02 मई, 2023 को सम्पन्न PAB की बैठक में मेन्यू में सब्जी / दाल के प्रयोग को प्रतिदिन सम्मिलित किये जाने तथा श्री अन्न (Millets) को सप्ताह में एक दिवस सम्मिलित किये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। अतएव शासन द्वारा सम्यक विचारोपरान्त पी०एम० पोषण योजनान्तर्गत वर्तमान में प्रचलित परिवर्तन लागत की दर में छात्रों को और अधिक पोषक तत्व उपलब्ध कराये जाने के दृष्टिगत बाजार दर के आधार पर निम्नवत् नवीन मैन्यू निर्धारित किया गया है

भवदीय


(( विजय किरन आनन्द ) निदेशक

Updated Menu MDM

Updated Menu MDM


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ